home page

तस्कर के आरोपी की 50 लाख की संपत्ति फ्रीज, जमीन, मकान, स्कॉर्पियो व क्विड जब्त

 | 
तस्कर के आरोपी की 50 लाख की संपत्ति फ्रीज, जमीन, मकान, स्कॉर्पियो व क्विड जब्त


चित्तौड़गढ़, 05 जून (हि.स.)। ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत मादक पदार्थ तस्करों पर शिकंजा कसते हुए पारसोली थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। एनडीपीएस एक्ट की धारा 68F(2) के अंतर्गत तस्कर कमलेश गुर्जर की करीब 50 लाख रुपए की अवैध संपत्ति फ्रीज कर दी गई है। भारत सरकार के सक्षम प्राधिकारी से स्थायी अनुमोदन मिलने के बाद भूमि, आवासीय भवन और दो वाहन जब्त किए गए।

पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह यादव ने बताया कि संभाग में आईजी उदयपुर के आदेश पर चलाए जा रहे ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत कार्रवाई की गई है। तस्करी के आरोपी कमलेश पुत्र भैरूलाल गुर्जर निवासी लुहारिया थाना पारसोली के खिलाफ थाना नगाणा जिला बाड़मेर व थाना पारसोली में एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण दर्ज हैं। जांच में सामने आया कि कमलेश ने मादक पदार्थ तस्करी से अवैध संपत्ति अर्जित की है। इस पर पुलिस ने COMPETENT AUTHORITY ADMINISTRATOR SAFEMA NDPS ACT DELHI को फ्रीजिंग का प्रस्ताव भेजा था। सुनवाई के बाद भारत सरकार ने स्थायी अनुमोदन दे दिया। इसके बाद फ्रीज की कार्यवाही को आगे बढ़ाया। पुलिस जांच में आरोपी की पटवार हल्का ईटावा में खाता नंबर 78, खसरा नं 438, 440, 441, 442, 443, कुल रकबा 4.6370 हेक्टेयर में से कमलेश का हिस्सा 125/4637 हेक्टेयर, ग्राम पंचायत ईटावा, गांव लुहारिया में आवासीय जमीन भैरूलाल पुत्र नंदा गुर्जर के नाम दर्ज, पट्टा बुक सं 447, पट्टा संख्या 50 निकली। इसके अलावा कमलेश गुर्जर के नाम पर दाे कार भी है। इन सभी संपत्ति की अनुमानित कीमत करीब 50 लाख रुपए है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अखिल