तीन वर्षीय बालक के हत्या का मुख्य आरोपित गिरफ्तार
भागलपुर, 04 अगस्त (हि.स.)। वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय भागलपुर के हवाले से मंगलवार को बताया गया कि एसएसपी के निर्देशानुसार अवैध शराब, आर्म्स, मादक पदार्थ आदि की बरामदगी के लिए सघन गश्ती एवं चोरी, छिनतई के हॉट स्पॉट पर छापामारी की जा रही है।
इसी क्रम में बीते 30 जुलाई को नाथनगर थाना को पंकज कुमार मंडल के द्वारा एक लिखित आवेदन दिया गया, जिसमें उल्लेखित किया गया कि उनके तीन वर्षीय पुत्र दिव्यांशु कुमार कि हत्या कर झाड़ी में फेक देने का सूचना दिया गया है। इस संबंध में नाथनगर थाना में सुसंगत धाराओं में पंजीकृत किया गया।
इस कांड में वादी के लिखित आवेदन के आधार पर इस घटना में संलिप्त चार लोगों को प्राथमिकी अभियुक्त बनाया गया था। कांड के उद्भेदन एवं प्राथमिकी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए एसएसपी भागलपुर के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक नगर, भागलपुर के निगरानी में एवं अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी नगर-02, भागलपुर, थानाध्यक्ष नाथनगर, डीआईयू एवं एसटीएफ टीम भागलपुर के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया।
उक्त गठित टीम के द्वारा अनुसंधान के क्रम में मानवीय सूचना और साक्ष्यों के आधार पर इस कांड में संलिप्त दो आरोपियों सुलेखा देवी और मुकेश मंडल उर्फ मुलों मंडल को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है, तथा इस घटना में संलिप्त मुख्य अपराधकर्मी के विरूद्ध लगातार छापामारी की जा रही थी। इसी क्रम में इस घटना में संलिप्त मुख्य अपराधकर्मी सुभाष मंडल को अमडंडा थाना क्षेत्र अन्तर्गत से विधिवत् गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अपराधकर्मी सुभाष मंडल से पूछ-ताछ एवं उसके स्वीकारोक्ति बयान में उसने बताया कि उसका सुलेखा देवी के साथ लगभग दो वर्षों से अवैध संबंध था। सुलेखा देवी एवं पांचू मंडल के तीन वर्षीय पुत्र की हत्या किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा कर दी गई थी। उक्त घटना के बाद पांचू मंडल ने अपने पुत्र की हत्या के मामले में सुभाष मंडल को फंसाने की बात अपनी पत्नी सुलेखा देवी से कही। इसके उपरांत सुलेखा देवी ने यह बात अपने प्रेमी सुभाष मंडल को बताई।
इस पर दोनों ने मिलकर योजना बनाई कि पांचू मंडल एवं उसके पड़ोसी पंकज मंडल के बीच पूर्व से चले आ रहे आपसी विवाद का लाभ उठाकर पंकज मंडल के पुत्र की हत्या कर उसका आरोप पांचू मंडल पर लगाया जाए, जिससे पांचू मंडल हत्या के मामले में फंस जाए और सुभाष मंडल अपने ऊपर आने वाले संदेह एवं कार्रवाई से बच सके। योजना के अनुसार, दोनों ने पंकज मंडल के तीन वर्षीय पुत्र दिव्यांशु की दम घोंटकर हत्या कर दी तथा साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से उसके शव को एक बोरे में रखकर जमुनी नदी के किनारे झाड़ी में फेंक दिया।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर

