जेल में 20 वर्षीय कैदी ने की आत्महत्या ,जांच शुरू
नवादा, 23 जुलाई (हि.स.)।नवादा मंडल कारा में पॉस्को एक्ट के तहत जेल में बंद कैदी ने सीढ़ी रूम में अपने गमछी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है ।पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है ।इस मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में एक कक्षपाल को निलंबित भी किया जा चुका है।
मंडल कारा अधीक्षक बृजेश सिंह मेहता ने गुरुवार को बताया कि जेल में बंद नवादा जिले के मेसकौर थाने के महाराजगंज गांव निवासी 20 वर्षीय घनश्याम कुमार को कक्ष पाल ने कैदियों को खोलने के लिए चाबी दी थी। सुबह 4:30 बजे के करीब कैदी सीढ़ी रूम में घुसकर अपने ही गमछी से फांसी लगा लिया। जब स्थिति बिगड़ी तो उसे जेल अस्पताल में दाखिल कर ऑक्सीजन दिया गया ।ज्यादा स्थिति बिगड़ने पर उसे सदर अस्पताल नवादा लाया गया। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
कारा अधीक्षक ने बताया कि कैदी को वार्ड खोलने के लिए कक्षपाल ने चाबी दी थी। इस कारण घटना घटी है। जिस कारण उक्त कक्षपाल को निलंबित कर दिया गया है ।उन्होंने कहा कि कैदी ने किस रूप में फांसी लगाया। इसके क्या कारण रहे ।सभी मामलों की जांच शुरू कर दी गई है ।उन्होंने कहा कि जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा। उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी ।
कैदी के पिता रघु चौहान ने इस मामले की उच्चस्तरीय कराकर दोषी जेल अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की ।उन्होंने कहा कि संभव है उनके पुत्र की हत्या भी कर दी गई होगी ।इस दृष्टिकोण से भी सही तरीके से जांच की जाए।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / संजय कुमार सुमन

