home page

मंदिर के पुजारी से मारपीट कर दानपात्र से रुपये चोरी करने वाला आरोपित गिरफ्तार

 | 
मंदिर के पुजारी से मारपीट कर दानपात्र से रुपये चोरी करने वाला आरोपित गिरफ्तार


बांदा, 20 मार्च (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद बांदा में अपराध और अपराधियों पर नियंत्रण तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बदौसा पुलिस ने मंदिर के पुजारी के साथ मारपीट, मूर्ति को क्षतिग्रस्त करने और दानपात्र से रुपये चोरी करने वाले आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपित के कब्जे से 1860 रुपये बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार, थाना बदौसा क्षेत्र के ग्राम नादनमऊ निवासी चुन्नु पुत्र रामकेश द्वारा खेरापति मंदिर के पुजारी के साथ मारपीट किए जाने, मंदिर की मूर्ति को क्षतिग्रस्त करने तथा दानपात्र से रुपये चोरी कर ले जाने की सूचना 18 मार्च 2026 को प्राप्त हुई थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना बदौसा में संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी गई थी।

इसी क्रम में बदौसा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर 19 मार्च 2026 की देर रात बदौसा रोड, देवखेर पौहार के पास से आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से दानपात्र से निकाले गए 1860 रुपये बरामद हुए। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। गिरफ्तार आरोपित चुन्नु पुत्र रामकेश नादनमऊ, थाना बदौसा, जनपद बांदा का निवासी है।गिरफ्तारी करने वाली टीम में शामिल थानाध्यक्ष बदौसा अजीत प्रताप सिंह ने शुक्रवार काे बताया कि आरोपित के खिलाफ अन्य आपराधिक मामले भी पता लगाए जा रहे हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अनिल सिंह