home page

शराब ठेके से 25 हजार कैश चोरी कर भाग रहे युवक को पीआरबी ने दबोचा

 | 
शराब ठेके से 25 हजार कैश चोरी कर भाग रहे युवक को पीआरबी ने दबोचा


हमीरपुर, 06 अप्रैल (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के सुमेरपुर क्षेत्र के ग्राम दरियापुर में खेतों में सुनसान जगह पर संचालित देशी शराब ठेका से सोमवार कों सेल्समैन के सो जाने पर एक युवक कैश चोरी कर भाग निकला। युवक को ठेके से भागते देख गांव के व्यक्ति ने पीआरबी को सूचना दी। पीआरबी ने सक्रियता दिखाते हुए युवक को दबोच कर नगदी बरामद करके थाने में बंद किया है।

दरियापुर गांव में सोमवार दोपहर सेल्समैन के सो जाने पर मौका पाकर महोबा जनपद के कबरई थानाक्षेत्र के बरबई गांव निवासी रवि वर्मा घुस गया और बिक्री का करीब 25 हजार रुपये लेकर भाग निकला। ठेके से निकलकर भागते देख गांव निवासी गुलाब ने पीआरबी को सूचना दी। पीआरबी ने सक्रियता दिखा युवक को कुंडौरा गांव के पास से नगदी सहित दबोचकर थाना पुलिस के सुपुर्द किया। थानाध्यक्ष योगेश तिवारी ने सोमवार को शाम बताया कि युवक को पीआरबी पकड़ कर लाई है, मामले की जांच कराई जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / पंकज मिश्रा