home page

चोरी करने वाले गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार

 | 
चोरी करने वाले गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार


प्रयागराज, 07 अप्रैल (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित धूमनगंज थाना एवं एसओजी की संयुक्त टीम ने मंगलवार को चोरी करने वाले गिरोह के दो चाेराें काे गिरफ्तार किया। आरोपितों के कब्जे से पीली व सफेद धातु के आभूषण, कुल 1,48,950 रुपये नकद, दाे मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल बरामद की है।

पुलिस उपायुक्त (नगर) मनीष कुमार शांडिल्य ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों में प्रयागराज नगर के करेली थाना क्षेत्र के गौसनगर निवासी हमजा अंसारी और अतरसुइया थाना क्षेत्र के दरियाबाद निवासी कशिश श्रीवास्तव हैं। पुलिस टीम ने सूबेदारगंज स्टेशन जाने वाली रोड पर हनुमान मंदिर के पास से दोनों आरोपिताें को गिरफ्तार किया है। दोनों अभियुक्तों का लंबा आपराधिक इतिहास है और पूर्व में भी चोरी, धोखाधड़ी व गैंगस्टर एक्ट के तहत कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने दोनों अभियुक्तों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी ।----------------

हिन्दुस्थान समाचार / रामबहादुर पाल