home page

प्रयागराज में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, तीन दिन पहले हुई थी शादी

 | 
प्रयागराज में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, तीन दिन पहले हुई थी शादी


प्रयागराज, 11 जून (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित हंडिया थाना क्षेत्र के बनपुरवा गांव में गुरुवार को नीम के पेड़ में एक युवक का शव पाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। परिवार के लोगों का कहना है शादी के तीन दिन बाद यह घटना हुई है। आशंका जताई जा रही है कि उसकी हत्या की गई है। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। फिर भी मृत्यु का स्पष्ट कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

पुलिस उपायुक्त गंगानगर कुलदीप सिंह गुनावत ने बताया कि हंडिया थाना क्षेत्र के बनपुरवा गांव निवासी संतोष (२४) पुत्र स्वर्गीय इंद्रजीत का शव गुरुवार को घर से कुछ दूर पर स्थित एक नीम के पेड़ में फंदे से लटका पाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। परिजन हत्या की आंशका जताते हुए पड़ोसियों पर आरोप लगाया है। पुलिस कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। फिर भी मृत्यु का स्पष्ट कारण जानने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

घटना के संबंध में जानकारी देते हुए परिवार के लोगों ने बताया कि संतोष की शादी 8 जून को इसी थाना क्षेत्र के सेवना हरीपुर मर्रो गांव निवासी ननकू की बेटी गौरी हुई । इस शादी को लेकर पड़ोसी सुभाष एवं रणधीर ने धमकी दिया था कि यदि वहां से शादी की गई तो अंजाम बुरा होगा। इसके पीछे पुरानी रंजिश बताई जा रही है। बुधवार को संतोष घर से किसी काम से बाहर गया और वापस नहीं लौटा। देर होती देख परिवार के लोगों ने खोजबीन करने लगे, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल पाया । गुरूवार सुबह पता चला कि उसका शव गांव के बाहर नीम के पेड़ से लटका पाया गया। इस संबंध में पुलिस को तहरीर दी गई है।

---------------ै

हिन्दुस्थान समाचार / रामबहादुर पाल