home page

छिनैती की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, दो आरोपित गिरफ्तार

 | 
छिनैती की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, दो आरोपित गिरफ्तार


दो मोबाइल और बाइक बरामद

प्रयागराज, 18 जुलाई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित सिविल लाइन्स थाने की पुलिस टीम ने शनिवार को छिनैती की घटना का सफल खुलासा करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके कब्जे से छिनैती के दो मोबाइल फोन तथा घटना में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल बरामद की है।

पुलिस के अनुसार, थाना सिविल लाइन्स में दर्ज मुकदमा संख्या 238/2026 के संबंध में मुखबिर की सूचना पर शनिवार को राजापुर कब्रिस्तान क्षेत्र से सागर कुमार निवासी गढ़ी कला, लीडर रोड थाना शाहगंज तथा आयुष हेला निवासी लीडर रोड थाना शाहगंज को गिरफ्तार किया ।

गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से छिनैती के सैमसंग गैलेक्सी एफ-15 5जी और ओप्पो कंपनी का मोबाइल फोन तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की गई। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धारा बढ़ाते हुए अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस उपायुक्त नगर मनीष कुमार शांडिल्य ने बताया कि कमिश्नरेट पुलिस अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध लगातार अभियान चला रही है। इस कार्रवाई को थाना सिविल लाइन्स के उपनिरीक्षक अभय कुमार सिंह, उपनिरीक्षक दधिबल यादव, हेड कांस्टेबल मोहम्मद समीर, हेड कांस्टेबल राजेश कुमार तथा आरक्षी विशाल कुमार ने अंजाम दिया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / रामबहादुर पाल