home page

कमरे में फंदे से लटका मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

 | 
कमरे में फंदे से लटका मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस


प्रयागराज, 03 जुलाई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश में प्रयागराज जिले के हंडिया थाना क्षेत्र स्थित बनपुरवा गांव में शुक्रवार को घर के अन्दर एक युवक का शव फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की। 15 दिन पूर्व युवक के भाई ने भी आत्महत्या की थी। पुलिस कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, फिर भी मृत्यु का स्पष्ट कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

पुलिस उपायुक्त गंगानगर कुलदीप सिंह गुनावत ने बताया कि हंडिया थाना क्षेत्र के बनपुरवा गांव निवासी सुनील का शव शुक्रवार को घर के अन्दर फंदे से लटका पाया गया। यह सूचना हंडिया थाने को दी गई, सूचना पाकर पुलिस टीम मौके पर पहुंची, लेकिन परिवार के लोग शव को फंदे से नहीं उतारने दे रहे। उनकी मांग है कि जिलाधिकारी को मौके पर बुलाया जाय।

उल्लेखनीय है कि मृतक सुनील का भाई संतोष का भी शव फंदे पर पाया गया था। इसी मामले को लेकर पुलिस की कार्रवाई से असंतुष्ट परिवार के लोग जिलाधिकारी को मौके पर बुलाने की मांग को लेकर अड़े हुए हैं। खबर लिखे जाने तक पुलिस परिवार को समझाने में जुटी थी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / रामबहादुर पाल