home page

प्रयागराज : ऑपरेशन दहन के तहत पुलिस ने 1.95 करोड़ रुपये का गांजा नष्ट किया

 | 
प्रयागराज : ऑपरेशन दहन के तहत पुलिस ने 1.95 करोड़ रुपये का गांजा नष्ट किया


प्रयागराज, 08 जुलाई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित झूंसी थाना एवं प्रयागराज की नारकोटिक्स टास्क फोर्स की संयुक्त पुलिस टीम ने बुधवार को आपरेशन दहन के तहत 391.070 किलोग्राम गांजा का विधिवत विनष्टीकरण कराया।

यह जानकारी बुधवार को पुलिस उपायुक्त नगर मनीष कुमार शांडिल्य ने देते हुए बताया कि नष्ट किए गए गांजे की अंतरराष्ट्रीय अनुमानित कीमत करीब 1 करोड़ 95 लाख 53 हजार 500 रुपये है। उन्हाेंने बताया कि कमिश्नरेट प्रयागराज में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। ऑपरेशन दहन के माध्यम से न्यायालय एवं नियमानुसार प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद जब्त मादक पदार्थों का सुरक्षित विनष्टीकरण कराया जा रहा है। भविष्य में भी नशा तस्करों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। हमारा उद्देश्य समाज को नशामुक्त और सुरक्षित बनाना है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / रामबहादुर पाल