home page

त्रिवेणीगंज में अपहरण व पॉक्सो एक्ट के आरोपी की गिरफ्तारी, न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल

 | 
त्रिवेणीगंज में अपहरण व पॉक्सो एक्ट के आरोपी की गिरफ्तारी, न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल


सुपौल, 02 अप्रैल (हि.स.)। जिले के त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र में अपहरण और पॉक्सो एक्ट से जुड़े एक मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार त्रिवेणीगंज थाना कांड संख्या 241/21, दिनांक 26 जुलाई 2021 के तहत दर्ज मामले में पुलिस ने नामजद आरोपी प्रमोद चौधरी, पिता जगमोहन चौधरी, निवासी डपरखा गांव को बुधवार को गिरफ्तार किया।

बताया गया कि उक्त कांड भारतीय दंड संहिता की धारा 366(ए), 385 एवं 34 के साथ-साथ बाल संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो एक्ट) की धारा 8/17 के अंतर्गत दर्ज किया गया था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी को बुधवार को ही न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से न्यायालय के आदेश पर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस मामले में आगे की विधिसम्मत कार्रवाई कर रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / विनय कुमार मिश्र