मुख्तार अंसारी गैंग के 118 अपराधियों का सत्यापन
मऊ, 05 मई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद मऊ पुलिस ने स्व. मुख्तार अंसारी आईएस-191 गैंग के खिलाफ व्यापक सत्यापन अभियान चलाया है।इसी कड़ी में जिले में चिन्हित 161 सदस्यों एवं सहयोगियों में से 118 अपराधियों का सत्यापन किया गया। गाजीपुर जिले में भी पुलिस का अभियान चलाया गया था।
पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर ने मंगलवार को यह स्पष्ट किया है कि सत्यापन की कार्रावाई के लिए कुल पुलिस की नौ टीमों का गठन किया गया, जिन्होंने एक साथ कोतवाली, सरायलखंसी, दक्षिणटोला, घोसी, कोपागंज, मुहम्मदाबाद, रानीपुर, चिरैयाकोट और हलधरपुर अन्य थाना क्षेत्रों में छापेमारी की।
पुलिस जांच में सामने आया कि गैंग के सात आरोपित अभी जेल में बंद हैं। 104 आरोपित जमानत पर चल रहे हैं, जबकि सात अपराधियों की मृत्यु हो चुकी है। छह अभियुक्तों के खिलाफ बीएनएसएस की धारा 126 और 135 के तहत निरोधात्मक कार्रवाई जारी है। मऊ पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर ने स्पष्ट किया है कि संगठित अपराध और माफिया नेटवर्क के खिलाफ इस तरह की सख्त कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी, ताकि जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाया जा सके।
इसी तरह गाजीपुर जिले में भी आईएस-191 गैंग सदस्य कुछ आवंछनीय गतिविधियां की जा रही हैं, जिससे जनपद का महौल बिगड़े। उसी क्रम में पुलिस ने आपरेशन ब्रज चलाया, जिसमे 61 लोग चिन्हित किए गए थे। उनके यहां पुलिस की 12 टीमों ने पांच थाना क्षेत्रों में देर रात एक साथ छापेमारी की। वहां से 24 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जो लोग नहीं मिले उनके परिवार को हिदायत दी गई है। उनके लिए भी विभिन्न टीमें जनपदों में गई है, जहां से उन्हें लाकर पूछताछ की कार्रवाई की जा सके। इन 61 लोगों के पास असलह थे, जिनके निलंबिन या फिर निरस्ती की कार्रवाई हुई हैं। इन सभी असलहों की सत्यापन कर रहे है कि ये कहा जमा है। सभी अपराधियों का डोजियर भी भरवाया जा रहा है। एसपी ने बताया कि मुख्तार अंसारी की पत्नी वांछित 50 हजार की इनामी आंफसा अंसारी के बारे में पूछताछ के लिए टीमें गई थीं। कुछ अहम जानकारियां मिली है उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।---------------
हिन्दुस्थान समाचार / वेद नारायण मिश्र

