home page

बांसवाड़ा पुलिस ने बरामद किए 20 लाख के 107 गुमशुदा मोबाइल मालिकों को लौटाए

 | 
बांसवाड़ा पुलिस ने बरामद किए 20 लाख के 107 गुमशुदा मोबाइल मालिकों को लौटाए


बांसवाड़ा, 17 अप्रैल (हि.स.)। बांसवाड़ा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए देशभर के विभिन्न राज्यों से गुमशुदा हुए 107 मोबाइल बरामद कर उनके मूल मालिकों को लौटाए हैं। बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब 20 लाख रुपये है। मोबाइल वापस मिलने पर नागरिकों ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त किया।

पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी के निकट पर्यवेक्षण में जिला साइबर सेल और सभी थानों पर गठित साइबर हेल्प डेस्क की विशेष टीम ने यह कार्रवाई की। पुलिस ने बताया कि CEIR पोर्टल के शुरू होने से अब तक कुल 2230 शिकायतें दर्ज हुई हैं, जिनमें से आज तक 1261 मोबाइल बरामद कर प्रार्थियों को सुपुर्द किए जा चुके हैं। पुलिस ने नागरिकों को सलाह दी है कि मोबाइल गुम या चोरी होने पर तुरंत सिम नंबर बंद कराकर उसी नंबर को कंपनी से दोबारा जारी करवाएं। इसके बाद CEIR पोर्टल पर शिकायत दर्ज करें। शिकायत से पहले पुलिस वेबपोर्टल पर ‘गुमशुदा वस्तु’ में जाकर गुमशुदगी दर्ज करें। पोर्टल पर शिकायत के साथ आधार कार्ड और मोबाइल बिल की पीडीएफ अपलोड करें। मोबाइल एक्टिव होने पर रजिस्टर्ड नंबर पर एसएमएस आएगा, जिसकी जानकारी संबंधित थाने में दें। इसके बाद पुलिस मोबाइल बरामद कर मालिक को सुपुर्द करने की कार्रवाई करती है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुभाष