home page

आत्महत्या के लिए उकसाने वाले आरोपी को पुलिस ने भेजा जेल

 | 
आत्महत्या के लिए उकसाने वाले आरोपी को पुलिस ने भेजा जेल


हमीरपुर, 21 जुलाई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले मे राठ कोतवाली पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने एवं मारपीट के आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

कोतवाल अनूप कुमार सिंह ने मंगलवार को बताया कि बहपुर गांव निवासी खलक सिंह ने रविवार को लिखित तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उसका पुत्र आनंद कुशवाहा गांव की नाली के पास लघुशंका कर रहा था। इसी दौरान गांव के रविन्द्र ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। परिजनों का आरोप था कि घटना से आहत होकर आनंद ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपित रविन्द्र के खिलाफ आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने एवं अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। एसआई सत्यप्रकाश शर्मा ने पुलिस टीम के साथ आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / पंकज मिश्रा