दरभंगा में 1.044 किलो गांजा बरामद, एक गिरफ्तार
दरभंगा, 21 अगस्त (हि.स.)। दरभंगा जिला अंतर्गत लीनगर थाना क्षेत्र में विशेष वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर 1.044 किलोग्राम गांजा बरामद किया। मामले में धमसाइन निवासी नारायण साह उर्फ बनीमा को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस के अनुसार, थानाध्यक्ष रंजीत कुमार शर्मा के नेतृत्व में 20 अगस्त 2026 की रात करीब 8:05 बजे विशेष वाहन चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि धमसाइन गांव निवासी नारायण साह उर्फ बनीमा अपनी किराना दुकान में गांजा रखकर पुड़िया बनाकर बेचता है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने दुकान पर छापेमारी की।
तलाशी के दौरान दुकान के गल्ले के पास एक सफेद रंग के बोड़ाम में गांजा जैसा पदार्थ छिपाकर रखा मिला। पुलिस ने उसे विधिवत जब्त कर लिया। जब्त पदार्थ का कुल वजन 1.044 किलोग्राम बताया गया है।
पुलिस ने मौके से करीब 50 वर्षीय नारायण साह उर्फ बनीमा, पिता स्वर्गीय बलदेव साह, निवासी धमसाइन, थाना अलीनगर को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
छापेमारी दल में थानाध्यक्ष रंजीत कुमार शर्मा के अलावा पीटीसी अरुण कुमार, सिपाही-1772 पप्पू कुमार, बीएपी-302083 पंकज मुखिया और बीएपी-302070 रोशन कुमार झा शामिल थे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / Krishna Mohan Mishra

