home page

छापेमारी में 26 लीटर देसी शराब जब्त, कारोबारी गिरफ्तार

 | 
छापेमारी में 26 लीटर देसी शराब जब्त, कारोबारी गिरफ्तार

दरभंगा, 24 सितंबर (हि.स.)। दरभंगा जिला अंतर्गत कुशेश्वरस्थान क्षेत्र में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण, सेवन एवं परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए कुशेश्वरस्थान थाना पुलिस द्वारा चलाए गए अभियान में एक कारोबारी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। अभियान के दौरान कुल 26 लीटर देसी चुलाई शराब जब्त की गई, जबकि करीब 100 लीटर कच्चा जावा नष्ट किया गया।

मिली जानकारी के अनुसार, विषहरीया गांव में पुलिस ने छापेमारी कर फटफटिया के साथ सुनिल मुखिया के पुत्र अभियुक्त सौरभ कुमार को 6 लीटर देसी चुलाई शराब के साथ गिरफ्तार किया। विषहरीया में ही एक अन्य स्थान से 5 लीटर देसी चुलाई शराब बरामद की गई।

वहीं, हथौड़ी चौर में छापेमारी के दौरान शराब निर्माण में प्रयुक्त उपकरण एवं 15 लीटर देसी चुलाई शराब बरामद की गई। मौके पर करीब 100 लीटर कच्चा जावा विनष्ट किया गया।

थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।

छापेमारी में 26 लीटर देसी शराब जब्त, कारोबारी गिरफ्तार

कुशेश्वरस्थान समदिया। अवैध शराब के निर्माण, भंडारण, सेवन एवं परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए कुशेश्वरस्थान थाना पुलिस द्वारा चलाए गए अभियान में एक कारोबारी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। अभियान के दौरान कुल 26 लीटर देसी चुलाई शराब जब्त की गई, जबकि करीब 100 लीटर कच्चा जावा नष्ट किया गया।

विषहरीया गांव में पुलिस ने छापेमारी कर फटफटिया के साथ सुनिल मुखिया के पुत्र अभियुक्त सौरभ कुमार को 6 लीटर देसी चुलाई शराब के साथ गिरफ्तार किया। विषहरीया में ही एक अन्य स्थान से 5 लीटर देसी चुलाई शराब बरामद की गई।

वहीं, हथौड़ी चौर में छापेमारी के दौरान शराब निर्माण में प्रयुक्त उपकरण एवं 15 लीटर देसी चुलाई शराब बरामद की गई। मौके पर करीब 100 लीटर कच्चा जावा विनष्ट किया गया।

थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Krishna Mohan Mishra