home page

लवानी में पिकअप से 1135 लीटर विदेशी शराब बरामद

 | 
लवानी में पिकअप से 1135 लीटर विदेशी शराब बरामद


दरभंगा, 04 अक्टूबर (हि.स.)। दरभंगा जिले के बहेड़ा थाना क्षेत्र में वैध शराब के निर्माण, भंडारण, सेवन एवं परिवहन पर रोक लगाने के लिए बहेड़ा थाना पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में बीती रात गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने थाना क्षेत्र के लवानी गांव स्थित एक गाछी में छापेमारी कर पिकअप वाहन से 1135 लीटर विदेशी शराब बरामद की।

बहेड़ा थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लवानी गांव में छापेमारी की। इस दौरान शराब लदा पिकअप वाहन बरामद किया गया। हालांकि पुलिस की कार्रवाई के दौरान चालक और शराब तस्कर मौके से फरार हो गए।

पुलिस ने शराब और पिकअप वाहन को जब्त कर लिया है। फरार चालक एवं तस्कर की पहचान और गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Krishna Mohan Mishra