आगरमालवाः लापता बालिका को पुलिस ने सकुशल दस्तयाब किया
आगरमालवा, 07 अप्रैल (हि.स.)। मध्य प्रदेश में संचालित आपरेशन मुस्कान के तहत आगरमालवा जिले की सुसनेर पुलिस ने द्रुतगति से कार्रवाई करते हुए एक लापता बालिका को मात्र आठ घंटे में सुरक्षित ढ़ूढ़ निकालने में सफलता हासिल की है।
जानकारी के अनुसार फरियादी अनुराधा बैरागी निवासी राजोदा इन्दौर ने छह अप्रेल को सुसनेर पुलिस थाने में अपनी नाबालिका बेटी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए सुसनेर पुलिस ने तत्काल अपराध पंजीबद्ध किया तथा वरिश्ठ पुलिस अधिकारियों के मार्गदर्शन व सुसनेर थाना प्रभारी के नेतृत्व में तत्काल बनाई गई टीम ने आधुनिक तकनीकों, साक्ष्यों के आधार पर त्वरित घेराबदीं करते हुए कड़ी मशक्कत से जिले के कानड़ पुलिस थाना क्षैत्र से मात्र आठ घंटे में मंगलवार को सुरक्षित दस्तयाब कर लिया तथा परिजनों को सुर्पुद कर दिया।
हिन्दुस्थान समाचार / रितेश शर्मा

