home page

जींद : किशोर से दो ने किया कुकर्म, बनाई अशलील वीडियाे

 | 
जींद : किशोर से दो ने किया कुकर्म, बनाई अशलील वीडियाे


जींद, 26 अप्रैल (हि.स.)। पिल्लूखेड़ा थाना क्षेत्र में किशोर के साथ दो युवकों द्वारा कुकर्म करने तथा आरोपितों द्वारा अश्लील वीडियो बना ब्लैकमेल करने पर पुलिस ने पीडि़त के पिता की शिकायत पर दोनों आरोपितों के खिलाफ चाइल्ड प्रोटेक्शन एक्ट, ब्लैकमेल करने समेत विभिन्न भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

पिल्लूखेड़ा थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गत 15 अप्रैल शाम को गांव के ही लक्ष्य तथा अंकुश ने उसके किशोर बेटे को अपने साथ ले गए और उसके साथ कुकर्म किया। बाकायदा आरोपितों द्वारा उसकी अश्लील वीडियो भी बना ली गई। जिसके बाद आरोपितों ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रुपये भी मांगने शुरू कर दिए। जब उसके बेटे ने आरेापितों की बात मानने से इंकार कर दिया तो आरोपितों ने उसका अश्लील वीडियो वायरल कर दिया। बाद में इसके बारे में उसके बेटे ने उन्हें जानकारी दी। जिस पर मामले की शिकायत पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस से की गई। पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर दोनों आरोपितों के खिलाफ आठ-12 चाइल्ड प्रोटेक्शन एक्ट समेत विभिन्न भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विजेंद्र मराठा