home page

जींद : साइबर ठगों ने रिश्तेदार बन लगाया छह लाख का चूना

 | 
जींद : साइबर ठगों ने रिश्तेदार बन लगाया छह लाख का चूना


जींद, 12 मई (हि.स.)। जिला में साइबर ठगों ने विदेश में रह रहे जानकार बता कर दो लोगों को छह लाख रुपये का चूना लगा दिया। साइबर थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गांव जलालपुरा कलां निवासी सुरेंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका भतीजा हिमांशु पिछले एक साल से कनाडा में पढाई कर रह रहा है। गत 20 अप्रैल को उसके फोन पर व्हाट्सअप कॉल आई। उसने कहा कि चाचा में हिमांशु बोल रहा हूं। परिवार की राजी खुशी पूछने के बाद उसने कहा कि चाचा वह कुछ राशि आपके खाते में डालना चाहता है। अपने खाते का लिंक भेज दो। जिसके कुछ समय के बाद उसके फोन पर 15 लाख 15 हजार रुपये आने का मैसेज आया। फिर एक कॉल और आई। जिसमें उसके खाते में विदेश से राशि आने की बात कही। कुछ समय के बाद उसी नंबर से कॉल आई। जिसने खुद को हिमांशु का दोस्त बताया। जिस पर उसने दो लाख रुपये दिए गए खाते में भेज दिए। जिसके बाद और रुपयों की डिमांड की गई। जिस पर उसे ठगी का अहसास हुआ। साइबर थाना के जांच अधिकारी संदीप कुमार ने बताया कि पुलिस ने सुरेंद्र की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

एचकेआरएन के तहत सिचांई विभाग में डयूटीरत अजय ने साइबर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका जानकार गांव भाणा निवासी मंसू आस्टे्रलिया में रह रहा है। गत दस मई को उसके मैसेंजर पर मंसू का संदेश आया और परिवार का हालचाल जानने के बाद खाते में दस लाख 40 हजार 600 रुपये जमा होने की स्लीप भेजी और बोला कि वह बाद में राशि ले ले गा। फिर उसने दो लाख 45 हजार रुपये एजेंट को देने को कहा गया ताकि उसके पेपर पूरे करवाए जा सकें। एजेंट का नंबर भी आरोपित ने भेज दिया। जिस पर उसने राशि को दिए गए खाते में भेज दिया। बावजूद इसके डिमांड बढ़ती रही। साइबर थाना प्रभारी जगदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने अजय की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच श्ुारू कर दी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विजेंद्र मराठा