home page

जींद : आस्ट्रेलिया भेजने को झांसा देकर हड़पे 21 लाख

 | 
जींद : आस्ट्रेलिया भेजने को झांसा देकर हड़पे 21 लाख


जींद, 18 मार्च (हि.स.)। पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस ने आस्ट्रेलिया भेजने का झांसा देकर 21 लाख रुपये ठगने पर तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

गांव मल्हार निवासी गुड्डी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गांव दुबलधन निवासी सूरजमल से रिश्तेदारी है। जिसके चलते उसके लड़के पकंज तथा विजय उसके पास आते-जाते रहते है। दोनों ने विदेश भेजने का कार्यालय खोल हुआ है। उसने अपने बेटे रिंकू को आस्ट्रेलिया भेजने के लिए कहा। 20 जून 2023 को पंकज, विजय, धर्मेंद्र उसके घर आए और रिंकू से बातचीत की। उसके दस्तावेज जांचने के बाद 21 लाख रुपये की डिमांड की और रिंकू को वर्क वीजा पर आस्ट्रेलिया भेजने की बात कही। जिस पर आरोपितों को 15 लाख रुपये नगद दे दिए गए। इसके बाद नियमित अंतराल पर दोनों को रुपये दिए जाते रहे। दोनों ने पहले उसके बेटे को थाईलैंड भेज दिया। 28 दिन के बाद रिंकू वापस लौट आया। जिसके बाद आरोपितों ने कहा कि रिंकू को न्यूजीलैंड जाना पड़ेगा। जिसके बाद आस्ट्रेलिया भेजा जाएगा। जब उन्होंने न्यूजीलेंड वीजा की जांच की तो वह फर्जी पाया गया। जब उन्होंने रुपये वापस मांगे तो उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई। पिल्लूखेड़ा थाना के जांच अधिकारी महिपाल ने बुधवार को बताया कि पुलिस ने गुड्डी की शिकायत पर आरोपित धर्मेंद्र, पंकज, विजय के खिलाफ धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिन्दुस्थान समाचार / विजेंद्र मराठा