home page

जींद : ऑनलाइन ट्रेडिंग में मोटा मुनाफा दिखा ठगे पौने चार लाख

 | 
जींद : ऑनलाइन ट्रेडिंग में मोटा मुनाफा दिखा ठगे पौने चार लाख


जींद, 05 फ़रवरी (हि.स.)। ऑनलाइन ट्रेडिंग में मोटा मुनाफा दिखा कर पौने चार लाख रुपये ठगने पर पर साइबर थाना पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

गांव दरियावाला निवासी प्रगट सिंह ने गुरूवार को जानकारी देते हुए बताया कि उसने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि चार दिसंबर 2025 को वह अपने घर फेसबुक को देख रहा था। उसी दौरान ऑनलाइन ट्रे्रेडिंग में घर बैठे रुपये कमाने का लिंक मिला। जिसके खोलने पर तो वह द जर्नी ऑफ ड्रीम गु्रप से जुड़ गया। जिसके बाद उसका अकाउंट बना दिया गया। जिसमें उसे निवेश करने के लिए बोला गया। शुरू में उसने पांच हजार रुपये किए। वॉयलेट में अच्छा मुनाफा दिखाया गया। जिसके बाद वह उस अकाउटं में निवेश करने लगा।

16 जनवरी 2026 को उसने दो लाख का निवेश किया। इस दौरान उसने कुल मिला कर तीन लाख 70 हजार रुपये का निवेश किया। 27 जनवरी को उसने रुपये निकालने की कोशिश की तो उसकी आईडी ब्लॉक कर दी गई और गु्रप से बाहर कर दिया। जो मुनाफा दिखाया जा रहा था, वह भी दिखना बंद हो गया। जिस पर उसे धोखाधड़ी का अहसास हुआ। उसने मामले की शिकायत साइबर थाना पुलिस को दी। पुलिस ने ने प्रगट सिंह की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ धोखाधडी का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ममाले की जांच कर रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विजेंद्र मराठा