home page

जींद : युवक का अपहरण कर वसूली दस हजार की फिरौती

 | 
जींद : युवक का अपहरण कर वसूली दस हजार की फिरौती


जींद, 26 अप्रैल (हि.स.)। स्कोर्पियो सवार युवकों ने गांव खरड़वाल से युवक का अपहरण कर लिया और उसकेखाते से दस हजार रुपये अपने खाते में ट्रांसफर कर लिए। जिसके बाद आरोपित युवक को धमकी देकर उसके मामा के घर के निकट छोड़ कर फरार हो गए। सदर थाना नरवाना पुलिस ने तीन युवकों को नामजद कर एक अन्य के खिलाफ अपहरण करने फिरौती वसूलने तथा धमकी देने का मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

गांव खरडवाल निवासी अंकुश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गत दिवस शाम को वह दूध लेकर घर की तरफ आ रहा था। रास्ते में स्कोर्पियो में सवार गांव सातरोड कलां निवासी पिं्रस, साहिल, गोल्डी व एक अन्य ने उसे अपनी गाड़ी में बैठा लिया। तीनों युवकों को वह पहले से जानता था। जिस पर प्रिंस ने कहा कि चल घर चलते हैं। कुछ हिसाब करना है। आरोपित उसे घर ले जाने की बजाय इधर-उधर घुमाते रहे और गांव सातरोड़ ले गए। आरोपित प्रिंस ने उसका मोबाइल फोन लेकर दस हजार रुपये अपने खाते में ट्रांसफर कर लिए। घर न पहुंचने तथा फोन पर बात न होने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दे दी। जिसकी भनक प्रिंस को लग गई।

आरोपित उसे घटना के बारे में किसी को न बताने की धमकी देते हुए उसके मामा के घर के निकट छोड़ कर फरार हो गए। रविवार को जानकारी देते हुए सदर थाना नरवाना के जांच अधिकारी कुलदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने अंकुश की शिकायत पर आरोपित पिं्रस, गोल्डी, साहिल को नामजद कर एक अन्य के खिलाफ अपहरण करने, फिरौती वसूलने, धमकी देने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विजेंद्र मराठा