जींद : ज्वैलरी खरीदने पहुंची दो महिलाएं चोरी कर ले गई चांदी की पाजेब
जींद, 29 मार्च (हि.स.)। जुलाना में ज्वैलर्स के यहां ज्वैलरी खरीदने आई दो महिलाएं दुकान से सौ ग्राम चांदी की पाजेब को चोरी कर ले गई। ज्वैलर्स ने मामले की शिकायत जुलाना थाना पुलिस को दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर चोरी का मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
गांव हथवाला निवासी दीपक ने रविवार को पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने जुलाना यूको बैंक के सामने ज्वैलरी की दुकान खोली हुई है। शनिवार को दो महिलाएं दुकान पर आई और सोना तथा ज्वैलरी दिखाने को कहा। महिलाएं कभी कुछ दिखाने को कहती तो कभी अलग डिजाइन दिखाने को कहती। काफी देर तक महिलाएं ज्वैलरी को देखती रही। आखिकार पंसद न आने की बात कह कर चली गई। जब उसने अपनी ज्वैलरी को संभाला तो चांदी की पाजेब गायब मिली। उसने दोनों महिलाओ को तलाशा भी लेकिन उनका कोई सुराग नही लगा। जुलाना थाना पुलिस ने ज्वैलर्स की शिकायत पर दो अज्ञात महिलाओं के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रविवार को जानकारी देते हुए जुलाना थाना के जांच अधिकारी कुलदीप सिंह ने बताया कि ज्वैलर्स की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। आसपास लगे सीसी टीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है।
हिन्दुस्थान समाचार / विजेंद्र मराठा

