home page

पुलिस ने खोज निकाले 151 मोबाइल फोन

 | 
पुलिस ने खोज निकाले 151 मोबाइल फोन


सिद्धार्थनगर, 23 अक्टूबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के ​सिद्धार्थनगर जिले की सर्विलांस और थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 151 मोबाइल फोन को खोज निकाला है। इसकी अनुमानित कीमत लगभग 24 लाख रुपये है।

पुलिस अधीक्षक डॉ अभिषेक महाजन ने बताया कि जनपद के विभिन्न थानों पर मोबाइल गिरने और खोने की शिकायत सीआईआर पोर्टल पर दर्ज की गई थी। मामले को गंभीरता से लेकर सर्विलांस और कई थानों की फोर्स ने कार्रवाई करते हुए करीब 151 खोये मोबाइल फोन को खोज निकाला है। इन मोबाइलों को आज उनके असली स्वामियों को पुलिस कैंप कार्यालय में बुलाकर उनके सुपुर्द कर दिया गया है। अपना खोया मोबाइल पाते ही लोगों के चेहरे खिल गये। मोबाइल धारकों का कहना है कि उन्हें विश्वास नही था कि उनका खोया हुआ मोबाइल फिर कभी मिल पायेगा।-----------------

हिन्दुस्थान समाचार / बलराम त्रिपाठी