home page

अबैध कच्ची शराब पर पुलिस का छापा, बाप-बेटे गिरफ्तार

 | 
अबैध कच्ची शराब पर पुलिस का छापा, बाप-बेटे गिरफ्तार


--20 लीटर अवैध शराब व उपकरण बरामद

हमीरपुर, 06 अप्रैल (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के चिकासी थाना पुलिस ने सोमवार को अवैध कच्ची शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ग्राम बिलगांव टीला में छापेमारी कर दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से करीब 20 लीटर कच्ची शराब और शराब बनाने के उपकरण बरामद किए हैं।

चिकासी थाना के उपनिरीक्षक शिवम सेजवार ने सोमवार की शाम बताया कि टीम ने सूचना के आधार पर गांव में दबिश दी, जहां दो लोग अवैध रूप से शराब बनाते मिले। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान मंगल सिंह और उनके पुत्र सुरेन्द्र सिंह निवासी बिलगांव टीला के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60 (2) के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है और उन्हें न्यायालय में पेश किया जा रहा है। कार्रवाई में उपनिरीक्षक शिवम सेजवार और कांस्टेबल पवन कुमार शामिल रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / पंकज मिश्रा