home page

मकान में अवांछनीय गतिविधियों पर पुलिस का छापा,दाे महिलाओं समेत तीन हिरासत में

 | 
मकान में अवांछनीय गतिविधियों पर पुलिस का छापा,दाे महिलाओं समेत तीन हिरासत में


बहराइच, 04 मई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद में नगर कोतवाली इलाके के वजीरबाग मोहल्ले में अवांछनीय गतिविधियों में शामिल होने की सूचना पर बीती रात रविवार काे थाना पुलिस ने एक मकान में छापा मारा। इस दाैरान तीन को हिरासत में लिया गया है, जबकि दो अन्य युवक मौके से फरार हो गए हैं।

नगर कोतवाल प्रदीप सिंह ने साेमवार काे बताया कि स्थानीय निवासियों ने सूचना दी कि वजीरबाग मोहल्ले में स्थित एक मकान में जुआं एवं अन्य अवांछनीय गतिविधियां संचालित हाे रही है। बाहर के कई महिलाओं और पुरुषों का आना जाना रहता था। देर रात जब क्षेत्र के कई लोगों को मकान में दो महिलाओं के साथ कई पुरुषों के होने की सूचना प्राप्त हुई तो मौके पर भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। इस सूचना के मिलते ही क्षेत्राधिकारी नगर नारायण दत्त मिश्रा और थाना पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। घर की तलाशी ली गई। तलाशी में तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। इनमें दो महिलाओं और एक पुरूष शामिल हैं। तीनाें से पूछताछ की जा रही है। पुलिस फरार हुए अन्य दाे लोगों की भी तलाश में जुटी है।----------

हिन्दुस्थान समाचार / ANURAG GUPTA