home page

जुए के अड्डे पर पुलिस की छापेमारी, नकदी समेत चार गिरफ्तार

 | 
जुए के अड्डे पर पुलिस की छापेमारी, नकदी समेत चार गिरफ्तार


कूचबिहार,17 नवंबर (हि.स.)। घोक्साडांगा थाना क्षेत्र के प्रेमेरडांगा ग्राम पंचायत अंतर्गत फेसियाबाड़ी इलाके में गुप्त सूचना के आधार पर सोमवार देर पुलिस ने छापेमारी कर चार लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि मौके पर पासा और छक्का के जरिए अवैध रूप से जुआ खेला जा रहा था।पुलिस सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तार आरोपितों की पहचान जहांगीर आलम (37), सफियार हुसैन (37), अमिनुर इस्लाम (42) और आतियार हुसैन (39) के रूप में हुई है। पुलिस ने छापेमारी के दौरान मौके से 15 हजार 910 रुपये नकद जब्त किए हैं। प्रारंभिक जांच में पुलिस को आशंका है कि इस रकम का इस्तेमाल जुए में दांव लगाने के लिए किया जा रहा था। इसके अलावा तलाशी के दौरान चार आधी जली मोमबत्तियां, एक डब्बू, चार गोटियां, एक फोर और एक बिछाने वाली चादर भी बरामद की गई है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार चारों आरोपितों को मंगलवार को अदालत में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन कुमार