पुलिस गश्ती दल पर हमला, हिरासत में लिए गये तीन शराबियाें काे छुड़ाया, एएसआई घायल
| Sep 18, 2026, 18:59 IST
दरभंगा, 18 सितंबर (हि.स.)। दरभंगा जिला अंतर्गत बघाँत गांव के लरहा टोल में नशे की हालत में हंगामा कर रहे तीन लोगों को हिरासत में लेने पहुंची पुलिस टीम पर उपद्रवियों ने कथित तौर पर हमला कर दिया। पत्थर लगने से सहायक अवर निरीक्षक राजेश कुमार सिंह घायल हो गए। आरोप है कि इस दौरान पुलिस वाहन में बैठे तीनों हिरासत में लिए गए लोगों को छुड़ाकर भगा दिया गया।
थानाध्यक्ष रंजीत कुमार सिंह के अनुसार मामले में अजय पासवान, अरविंद पासवान, दिलीप पासवान, मो. दुखन धुनिया, रबन पासवान एवं दीपक पासवान सहित अन्य के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / Krishna Mohan Mishra

