home page

सड़क दुर्घटना में पुलिसकर्मी की मौत

 | 
सड़क दुर्घटना में पुलिसकर्मी की मौत


विश्वनाथ (असम), 02 दिसंबर (हि.स.)। विश्वनाथ जिले के गहपुर में हुए एक सड़क हादसे में पुलिस जवान की घटनास्थल पर ही मौत हो गई ।

पुलिस ने बताया कि मंगलवार को अपने संतान को विद्यालय में छोड़कर घर लौटते समय गहपुर इलाके में हुए सड़क हादसे में उक्त पुलिस जवान की मौके पर ही मौत हो गई ।

मृतक की पहचान मनोज गोहाई के रूप में की गई है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने मृत पुलिसकर्मी का शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।

सड़क दुर्घटना में मनोज की मारे जाने की जानकारी मिलते ही पूरे इलाके में मातम छाया हुआ है । पुलिस इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / असरार अंसारी