home page

किशनपुर पुलिस की बड़ी सफलता, 396 लीटर विदेशी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

 | 
किशनपुर पुलिस की बड़ी सफलता, 396 लीटर विदेशी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार


किशनपुर पुलिस की बड़ी सफलता, 396 लीटर विदेशी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार


किशनपुर पुलिस की बड़ी सफलता, 396 लीटर विदेशी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार


सुपौल, 13 मई (हि.स.)। जिले में शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत किशनपुर थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब बरामद की है। कार्रवाई के दौरान कुल 396 लीटर विदेशी शराब जब्त की गई, जबकि इस धंधे में शामिल एक शराब तस्कर को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार थाना क्षेत्र में अवैध शराब की खेप ले जाए जाने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम सक्रिय हुई और संदिग्ध वाहन की घेराबंदी कर जांच शुरू की गई। तलाशी के दौरान वाहन से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद हुई। इसके बाद पुलिस ने मौके पर मौजूद तस्कर को गिरफ्तार कर लिया।

कार्रवाई के दौरान शराब की खेप ढोने में इस्तेमाल किए जा रहे वाहन को भी जब्त कर लिया गया है। पुलिस गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि शराब की खेप कहां से लाई जा रही थी और इसे कहां पहुंचाने की तैयारी थी।

साथ ही इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान भी की जा रही है। सुपौल पुलिस ने कहा है कि जिले में शराब तस्करी और अवैध कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। किसी भी सूरत में अवैध शराब कारोबारियों को बख्शा नहीं जाएगा। मामले में अग्रेतर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / विनय कुमार मिश्र