home page

बक्सर पुलिस के विशेष अभियान में 8 गिरफ्तार, 294.48 लीटर विदेशी शराब बरामद

 | 

बक्सर, 17 अगस्त (हि.स.)।

जिले में अपराध एवं शराब तस्करी के खिलाफ बक्सर पुलिस द्वारा चलाए गए विशेष अभियान में 8 आरोपितों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस अधीक्षक कार्यालय की ओर से 17 अगस्त को जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, यह कार्रवाई 16 अगस्त 2026 को जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में की गई।

अभियान के दौरान गिरफ्तार सभी 8 आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया। इनमें अपराध के मुख्य शीर्ष वाले कांडों में एक आरोपित की गिरफ्तारी हुई, जबकि शराब से संबंधित मामलों में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया। शराब बरामदगी से जुड़े मामलों में दो आरोपितों की गिरफ्तारी दर्ज की गई।

पुलिस ने कार्रवाई के दौरान कुल 294.48 लीटर विदेशी शराब बरामद की। इसके अलावा 24.99 ग्राम ब्राउन शुगर जैसे मादक पदार्थ और एक मोटरसाइकिल भी जब्त की गई।

अभियान में पुलिस ने 19 वारंटों का निष्पादन किया, जबकि तीन कुर्की आदेशों का भी पालन कराया गया। वारंट के मामले में एक व्यक्ति की गिरफ्तारी हुई। वहीं, वाहन जांच के क्रम में नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों से 58 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया।

बक्सर पुलिस ने कहा कि जिले में अपराध, शराब एवं मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Jitendra Kumar Mishra