home page

बक्सर पुलिस का विशेष अभियान: 25 गिरफ्तार, 690 लीटर से अधिक शराब बरामद

 | 

बक्सर 16 जुलाई (हि.स.)। बक्सर पुलिस ने 15 जुलाई को चलाए गए विशेष अभियान के तहत जिलेभर में कार्रवाई करते हुए 25 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार आरोपितों में हत्या के एक, धोखाधड़ी के दो और दुष्कर्म के एक मामले के अभियुक्त शामिल हैं।

अभियान के दौरान शराब से जुड़े मामलों में 9 गिरफ्तारियां हुईं तथा 6 मामलों में शराब बरामद की गई। पुलिस ने कुल 668.89 लीटर विदेशी और 21.2 लीटर देसी शराब जब्त की। इसके अलावा तीन मोटरसाइकिल और एक स्कॉर्पियो वाहन भी बरामद किया गया।

पुलिस ने 44 वारंट और 9 कुर्की वारंट का निष्पादन किया, जबकि वारंट के आधार पर 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया। वहीं वाहन जांच अभियान में नियमों का उल्लंघन करने वालों से 31 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। पुलिस ने कहा कि जिले में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष अभियान आगे भी जारी रहेगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Jitendra Mishra