home page

पुलिस मुठभेड़ में घायल बदमाश समेत गिरफ्तार

 | 
पुलिस मुठभेड़ में घायल बदमाश समेत गिरफ्तार


पुलिस मुठभेड़ में घायल बदमाश समेत गिरफ्तार


जौनपुर,12 अप्रैल (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जौनपुर में मछलीशहर और पवारा थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने शनिवार की रात को एक मुठभेड़ के बाद दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान एक बदमाश के पैर में गोली लगी, जबकि दूसरा मोटरसाइकिल से दबने के कारण घायल हो गया। पुलिस ने बदमाशों के पास से चोरी के 4 लाख 20 हजार रुपये नकद, एक तमंचा और एक बाइक बरामद किया है।

इस मामले में रविवार को जानकारी देते हुए क्षेत्राधिकारी मछली शहर प्रतिमा वर्मा ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक मछलीशहर और थानाध्यक्ष पवारा अपनी टीमों के साथ कुँवरपुर के पास नाकाबंदी कर रहे थे। पुलिस द्वारा रोके जाने पर मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग की।आत्मरक्षा में प्रभारी निरीक्षक मछलीशहर ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें सत्येन्द्र कुमार दोबरे पुत्र हरनाम सिंह उर्फ सुमित नारायण (निवासी मिराय वाहरपुरा, थाना भरथरा, जनपद इटावा) के दाहिने पैर में गोली लगी। दूसरा अभियुक्त गुड्डू उर्फ इकरार पुत्र रहीम बक्श (निवासी डिवियापुर शास्त्री नगर, थाना डिबियापुर, जिला औरैया बाइक से दबने के कारण घायल हो गया और उसे मौके से ही पकड़ लिया गया।गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 4 लाख 20 हजार रुपये नकद, एक .315 बोर का तमंचा कारतूस बाइक बरामद हुई है।7 अप्रैल को इन लोगों के खिलाफ मछलीशहर थाने में दर्ज एक डिग्गी से पैसे चोरी के मामले से संबंधित है। उस दिन सूर्यमणि मिश्रा पुत्र शोभनाथ मिश्रा (निवासी तियरा, थाना बदलापुर, जौनपुर) एसबीआई बैंक से पैसे निकालकर घर जा रहे थे। मुस्तफाबाद यूनियन बैंक के पास चाय पीने के लिए रुकने पर दो अज्ञात व्यक्तियों ने उनकी मोटरसाइकिल की डिग्गी से 5 लाख रुपये चुरा लिए थे। इस संबंध में थाने पर मुकदमा दर्ज किया गया था।अभियुक्तों को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / विश्व प्रकाश श्रीवास्तव