मुठभेड़ में अन्तर जनपदीय अपराधी गिरफ्तार
जौनपुर, 17 मार्च, (हि.स.)। जिले के खुटहन थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने मंगलवार को मुठभेड़ में पेरोल से फरार एक अन्तर जनपदीय अपराधी को गिरफ्तार कर लिया। दूसरा बदमाश मौके से फरार हो गया, जिस पर 25 हजार रुपये का इनाम था।
क्षेत्राधिकारी शाहगंज अजीत सिंह चौहान ने बताया कि खुटहन थाना पुलिस ने एक सूचना पर रामअवध इण्टर कॉलेज रसूलपुर पटेला मोड़ पर दो बदमाशों की घेराबंदी की। इस पर बदमाशों ने फायर झोक दिया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने गोली चलाई। पुलिस ने आजमगढ़ निवासी अखिलेश यादव को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, मौका पाकर इनामी बदमाश रविन्द्र वर्मा मौके से फरार हो गया। पकड़े गए बदमाश के पास से पुलिस को एक तमंचा मय कारतूस बरामद हुआ है।
सीओ ने बताया कि आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं, फरार बदमाश रविन्द्र वर्मा की तलाश की जा रही है।
--------------
हिन्दुस्थान समाचार / रवीन्द्र कुमार मिश्र

