अमेठी : ऑपरेशन लंगड़ा जारी ,एक घायल ल,5 अन्य गिरफ्तार
अमेठी, 21 फ़रवरी (हि.स.)। बीते शुक्रवार को इन्हौना थाना क्षेत्र के करन गांव के जंगल में गौकशी की घटना कारित करने के आरोपी के साथ इन्हौना पुलिस की मुठभेड़ हो गई । जिसमें अभियुक्त को गोली लगने से वह घायल हो गया।उसे उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।
जनपद के अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने शनिवार को बताया कि पुलिस अधीक्षक, सरवणन टी. के निर्देश पर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित की गई थी। इसके बाद बीती रात इन्हौना थाने की पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि अभियुक्त गंदा नाला से सेमरौता मार्ग पर जा रहा है। सूचना मिलते ही थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी किया। खुद को पुलिस से घिरता देख आरोपित जुनैद अहमद ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दिया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने आत्मरक्षा में फायर करते हुए उसके पैर में गोली मार दिया। जिससे अभियुक्त घायल होकर वहीं पर गिर पड़ा। पुलिस ने तत्काल घायल अभियुक्त को हिरासत में लेकर उपचार के लिए अस्पताल भेजा । मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्र किए और मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है। गिरफ्तार अभियुक्त के पास से एक तमंचा, दो जिंदा कारतूस, एक मोटरसाइकिल और पशु वध में प्रयुक्त उपकरण बरामद किए गए हैं। यही नहीं पुलिस ने घायल आरोपित के बयान के आधार पर विभिन्न स्थानों पर दबिश दी गई और कार्यवाही में अन्य पांच आरोपियों को पुलिस ने दबोच लिया है।
फिलहाल खबर लिखे जाने तक अभियुक्त जुनैद अहमद और अन्य अपराधियों के अपराधिक इतिहास इत्यादि के विषय में अधिक जानकारी प्राप्त नहीं हो सकी है। अमेठी पुलिस जुनैद सहित अन्य के विषय में जानकारी जुटा रही है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / लोकेश त्रिपाठी

