पुलिस ने दो फरार अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल
सुपौल, 27 अगस्त (हि.स.)। जिले के छातापुर थाना पुलिस ने बुधवार की रात विशेष समकालीन अभियान के तहत छापेमारी कर अलग-अलग मामलों में फरार चल रहे दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने अभियुक्त रामपुर पंचायत के वार्ड संख्या तीन निवासी 28 वर्षीय दीपक कुमार झा को फारबिसगंज से गिरफ्तार किया। वहीं, दूसरे मामले में फरार चल रहे 25 वर्षीय मो. आजाद को इंदरपुर गांव से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों को गुरुवार को न्यायिक हिरासत में सुपौल भेज दिया गया।
इस संबंध में छातापुर थानाध्यक्ष प्रमोद झा ने बताया कि विशेष समकालीन अभियान के तहत अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर दोनों फरार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। आवश्यक कार्रवाई के बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
हिन्दुस्थान समाचार / विनय कुमार मिश्र

