पुलिस पर हमले के मामले में दो धराए, एक बालक निरुद्ध
बेतिया, 15 अक्टूबर (हि.स.)।
पुलिस पर हुए हमले के मामले में नौतन पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो लोगों के साथ एक विधि विरुद्ध बालक को भी निरुद्ध किया है। थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने गुरुवार को बताया कि उक्त आरोपियों के विरुद्ध नौतन थाने के 503/26 में कांड दर्ज किया गया है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बैरा परसौनी निवासी संजय यादव और शिवराजपुर निवासी मुरत साह उर्फ राममूर्ति साह के रूप में हुई है। वहीं विधि निरूद्ध बालक भी शिवराजपुर का बताया जा रहा है।मिली जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर शराब की छापेमारी करने पुलिस गई थी। तभी केस में नामजद आरोपियों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। हमले में पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए । लेकिन पुलिस गाड़ी को थोड़ी क्षति पहुंची। पुलिस ने दो आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है, जबकि विधि विरुद्ध बालक को नौतन थाना से निरुद्ध को किशोर न्याय बोर्ड में भेजा जा रहा है ।
हिन्दुस्थान समाचार / अमानुल हक

