home page

सार्वजनिक स्थान पर तलवार लहराकर मचा रहा था दहशत,आरोपित गिरफ्तार

 | 
सार्वजनिक स्थान पर तलवार लहराकर मचा रहा था दहशत,आरोपित गिरफ्तार


रायगढ़ , 13 नवंबर (हि.स.)। पूंजीपथरा पुलिस द्वारा ग्राम सराईपाली की बीच बस्ती में तलवार लहराकर आम लोगों को डराने-धमकाने वाले युवक को गिरफ्तार कर आर्म्स एक्ट के तहत न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल वारंट जारी होने पर उसे जेल दाखिल कराया गया ।

जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी पूंजीपथरा निरीक्षक रामकिंकर यादव को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम सराईपाली बीच बस्ती में दिलीप सिदार नामक युवक हाथ में धारदार तलवार लेकर खुलेआम लहरा रहा है तथा आम लोगों को गाली-गलौज कर डरा-धमका रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी ने तत्काल उप निरीक्षक दिलीप बेहरा के हमराह पुलिस टीम को कार्रवाई के लिए रवाना किया। पुलिस टीम ने गांव में युवक की पतासाजी करते हुए उसे तालाब के पास तलवार लहराते हुए घेराबंदी कर पकड़ा।

पुलिस ने आरोपित के कब्जे से एक लोहे की धारदार तलवार जब्त की । आरोपी का कृत्य धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत दंडनीय अपराध पाए जाने पर उसके विरुद्ध थाना पूंजीपथरा में वैधानिक कार्रवाई की गई। आरोपित दिलीप सिदार को आज न्यायालय में पेश किया गया, जहां से दिलीप सिंह सिदार पिता ईश्वर प्रसाद उम्र 32 वर्ष सा0 सराईपाली थाना पूंजीपथरा को जेल वारंट जारी होने पर उसे आज जेल दाखिल कराया गया।

हिन्दुस्थान समाचार / रघुवीर प्रधान