home page

पुलिस ने दो वारंटियाें काे गिरफ्तार किया

 | 
पुलिस ने दो वारंटियाें काे गिरफ्तार किया


पुलिस ने दो वारंटियाें काे गिरफ्तार किया


देवरिया, 13 मई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले की पुलिस वांछित और वारंटियों के खिलाफ अभियान चल रही है। इसके तहत थाना बनकटा क्षेत्र से दो आरोपित बुधवार को गिरफ्तार किए गये हैं।

अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) सुनील कुमार सिंह ने बुधवार काे बताया कि थाना बनकटा पुलिस ने दो वारंटियों को उनके घरों से गिरफ्तार किया हैं। इनके नाम सोनू कुशवाहा (32) और रमेश उर्फ रम्फू यादव (40) है। दोनों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक सुशांत पाठक, उपनिरीक्षक संतोष कुमार, मुख्य आरक्षी राजेश वर्मा तथा आरक्षी शिव गोविन्द शामिल रहे।----------------

हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक