बनियापुर में पुलिस ने हथियार के साथ दो आरोपितो को किया गिरफ्तार
सारण, 11 अगस्त (हि.स.)। बनियापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत डाढ़ी बाढ़ी चवर स्थित ब्रह्मस्थान के पास से पुलिस ने लूटपाट की योजना बना रहे दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ असामाजिक तत्व हथियार से लैस होकर किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए एकत्र हुए हैं।
सूचना मिलने पर कार्रवाई करते हुए बनियापुर थाना पुलिस ने मौके पर छापेमारी कर दो को पकड़ लिया गया। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान सहाजितपुर थाना क्षेत्र के शेखपुरा निवासी मेहताब आलम और अमानत साह के रूप में हुई।
तलाशी के दौरान एक पिस्टल, तीन मोटरसाइकिल, दो मोबाइल और दो कैंची बरामद की गईं। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे सुनसान रास्ते पर राहगीरों को हथियार दिखाकर छिनतई करने वाले थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार अपराधियों की तलाश में छापेमारी तेज कर दी है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार

