home page

ट्रांसपोर्ट नगर चौक पर चोरी की दो माेटरसाइकिल के साथ आरोपित गिरफ्तार

 | 
ट्रांसपोर्ट नगर चौक पर चोरी की दो माेटरसाइकिल के साथ आरोपित गिरफ्तार


रायगढ़, 09 अप्रैल (हि.स.)। रायगढ़ में संपत्ति संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने के अभियान के तहत जूटमिल पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चोरी की दो मोटरसाइकिल के साथ एक आरोपित को आज गुरुवार काे गिरफ्तार किया है। ट्रांसपोर्ट नगर चौक के पास आरोपित माेटरसाइकिल बेचने की फिराक में था, तभी मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।

पूछताछ में आरोपित ने अपना नाम बलदेव दास महंत उर्फ नानु (24 वर्ष), निवासी केवाली थाना जोबी जिला रायगढ़ बताया और सख्ती से पूछताछ करने पर उसने दोनों मोटरसाइकिल चोरी की होना स्वीकार किया। आरोपित ने खुलासा किया कि 3 अप्रैल 2026 को पुराना बस स्टैंड मटन मार्केट से पल्सर (सीजी 13 एएन 1235) और 5 अप्रैल 2026 को कोडातराई भागवत पंडाल के पास से हीरो पैशन प्रो (सीजी 13 डब्ल्यू 9291) चोरी की थी, जिसमें से एक मामले में पहले से अपराध दर्ज था।

पुलिस ने आरोपित के कब्जे से करीब 1.50 लाख रुपये कीमत की दोनों मोटरसाइकिल जब्त कर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी जूटमिल निरीक्षक अभिनवकांत सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम शामिल रही। वहीं एसएसपी शशि मोहन सिंह ने स्पष्ट किया है कि चोरी और लूट जैसे अपराधों में संलिप्त आरोपियों पर लगातार कड़ी निगरानी रखी जा रही है और उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / रघुवीर प्रधान