home page

चोरी करने वाले गिरोह के तीन अपराधी गिरफ्तार

 | 
चोरी करने वाले गिरोह के तीन अपराधी गिरफ्तार


बाराबंकी 30 मई (हि.स.)। नगर थाना कोतवाली पुलिस टीम ने चोरी की तीन घटनाओं का खुलासा करते हुए तीन शातिर चोरो को गिरफ्तार किया है।

कोतवाल सुधीर कुमार ने बताया कि शनिवार सुबह कोतवाली नगर पुलिस ने मैनुअल इंटेलिजेंस की मदद से अजमत अली जो, भटवामऊ बेलहरा, मोहम्मदपुर खाला का रहने वाला है। वहीं, गल्ला मंडी निवासी विकास वर्मा व विकास वर्मा उर्फ भन्नू को पकड़ा।

पूछताछ में पता चला कि ये लोग गैंग बनाकर गांव-कस्बों में घूमकर स्कूलों की रेकी करते हैं। फिर मौका पाकर चिन्हित जगहों पर चोरी की घटना को अंजाम दे देते हैं। उन्होंने सफीपुर के प्रगति विद्या मंदिर स्कूल, आयुष्मान आरोग्य मंदिर असैनी और सोमैया नगर स्कूल में चोरी की थी। अजमत अली शातिर अपराधी है। उस पर लखनऊ और बाराबंकी में चोरी, डकैती व गैंगस्टर एक्ट के 10 मुकदमे दर्ज हैं। बरामद पिट्ठू बैग से चोरी के औजार मिले। अभियुक्तों को जेल भेज दिया गया हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / पंकज कुमार चतुवेर्दी