शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण, दुष्कर्म का आरोपित गिरफ्तार
रायगढ़, 23 मई (हि.स.)। थाना तमनार पुलिस ने युवती से दुष्कर्म की शिकायत पर तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर आज शनिवार काे न्यायिक रिमांड पर भेजा है।
पीड़ित युवती ने अपने बयान में बताया कि वह आरोपित दीपक तिग्गा को लंबे समय से जानती थी। वर्ष 2017 में आरोपित ने उससे प्रेम प्रस्ताव रखकर शादी करने का वादा किया और फरवरी 2017 में घर में माता-पिता के नहीं रहने पर पहली बार शारीरिक संबंध बनाया। इसके बाद आरोपित लगातार शादी करने का झांसा देकर कई बार शारीरिक संबंध बनाता रहा।
पीड़िता द्वारा जब आरोपित पर शादी करने का दबाव बनाया गया तो आरोपित दीपक तिग्गा ने उसे अपने साथ रखने से साफ इंकार कर दिया। पीड़िता की शिकायत पर थाना प्रभारी तमनार निरीक्षक प्रशांत राव द्वारा अपराध क्रमांक 107/2026 धारा 69 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर तत्काल आरोपित की गिरफ्तारी के लिए टीम रवाना की गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित को हिरासत में लेकर गिरफ्तार किया और आज उसे न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / रघुवीर प्रधान

