घरघोड़ा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, बाइक चोरी मामले का 24 घंटे के भीतर खुलासा
रायगढ़, 07 जून (हि.स.)। जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं आरोपितों की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना घरघोड़ा पुलिस ने ग्राम झरियापाली में हुई बाइक चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर सफल खुलासा करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर चोरी गई मोटरसाइकिल बरामद कर ली है।
6 जून 2026 को प्रार्थी रूपचंद राठिया पिता चमरा राठिया, उम्र 62 वर्ष, निवासी ग्राम झरियापाली द्वारा थाना घरघोड़ा में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 20 मई 2026 की रात उन्होंने अपनी मोटरसाइकिल क्रमांक CG-13-AK-6887 को घर के आंगन में खड़ा किया था। अगले दिन सुबह उठने पर मोटरसाइकिल अपने स्थान पर नहीं मिली। किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा वाहन चोरी कर ले जाने की सूचना पर थाना घरघोड़ा में अपराध क्रमांक 189/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई।
थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक कुमार गौरव साहू द्वारा सक्रिय मुखबिर तंत्र के माध्यम से जानकारी एकत्रित की गई। विवेचना के दौरान सूचना प्राप्त हुई कि चोरी की मोटरसाइकिल लैलूंगा थाना क्षेत्र के ग्राम झगरपुर निवासी कार्तिक राठिया के पास है।
सूचना मिलते ही घरघोड़ा पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए ग्राम झरियापाली चौक के पास घेराबंदी कर संदेही कार्तिक राठिया को हिरासत में लिया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बाइक चोरी करना स्वीकार कर लिया।
आरोपित कार्तिक राठिया पिता टीकाराम राठिया, उम्र 46 वर्ष, निवासी ग्राम झगरपुर, थाना लैलूंगा, जिला रायगढ़ के मेमोरेंडम पर चोरी गई मोटरसाइकिल जिसकी अनुमानित कीमत 70,000 रुपये है, बरामद कर जब्त की गई। आरोपित को चोरी के अपराध में विधिवत गिरफ्तार कर आज रविवार को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / रघुवीर प्रधान

