home page

रायगढ़ में दो आरोपितों से 6.168 किलो गांजा ,24 नग नशीली बुट्रम इंजेक्शन, नगदी 7570 रकम सहित बाइक जब्त

 | 
रायगढ़ में दो आरोपितों से 6.168 किलो गांजा ,24 नग नशीली बुट्रम इंजेक्शन, नगदी 7570 रकम सहित बाइक जब्त


रायगढ़, 26 मई (हि.स.)। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी के मार्गदर्शन पर जिले में चलाए जा रहे “ऑपरेशन आघात” के तहत नशे के कारोबारियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में सीएसपी रायगढ़ मयंक मिश्रा, डीएसपी उन्नति ठाकुर के नेतृत्व में साइबर थाना एवं कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा बीड़पारा क्षेत्र में अवैध गांजा बिक्री तथा रामलीला मैदान के पास नशीली बुट्रम इंजेक्शन बिक्री की सूचना पर सोमवार को त्वरित रेड कार्रवाई की गई। कार्रवाई में कुल 6.168 किलो गांजा, 24 नग नशीली बुट्रम इंजेक्शन, 7570 नगदी रकम एवं एक बाइक जब्त कर पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है।

मुखबिर सूचना पर साइबर थाना एवं कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने बीड़पारा स्थित इरशाद खान के मकान में 25 मई 2026 को रेड कार्रवाई की। मौके पर आरोपित इरशाद खान पिता कुर्बान खान उम्र 37 वर्ष निवासी बीड़पारा रायगढ़ को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उसके कमरे में रखी प्लास्टिक बोरी से 06 पैकेट गांजा बरामद हुआ, जिसका कुल वजन 6.168 किलो पाया गया। आरोपित के कब्जे से एक सैमसंग मोबाइल भी जब्त किया गया।

पूछताछ में आरोपित ने बताया कि उसका साढू जोगीडीपा निवासी मोहम्मद वसीम पिता बरकत मोहम्मद उम्र 43 वर्ष के साथ मिलकर गांजा बिक्री करता है। मोहम्मद वसीम ने दो दिन पहले उसके घर पर गांजा बिक्री के लिए छोड़ा था । सूचना पर पुलिस टीम ने जोगीडीपा पहुंचकर मोहम्मद वसीम को हिरासत में लिया, जिसने ओडिशा से गांजा लाना और बिक्री करना स्वीकार किया। आरोपित वसीम ने यह भी बताया कि उसका एक साथी उन्हें ओड़िशा से गांजा लाकर देता है । जिससे संपर्क करने पर उसी ने दो दिन पहले 6 पैकेट गांजा बिक्री के लिए दिया था । गिरफ्तार दोनों गांजा तस्कर आरोपितों के विरुद्ध थाना कोतवाली धारा 20(बी), 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई कर गिरफ्तार किया गया है।

आज 26 मई 2026 को साइबर थाना एवं कोतवाली पुलिस टीम को सूचना मिली कि कुछ युवक रामलीला मैदान के पास नाबालिग लड़कों को बुट्रम इंजेक्शन के माध्यम से नशा करा रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी, जहां पुलिस को देखकर कुछ युवक भाग निकले, जबकि मोटरसाइकिल पर बैठे सूरज पंडित निवासी सोनियानगर रायगढ़ एवं विमल केरकेट्टा निवासी संजय नगर बैंक कॉलोनी रायगढ़ को पकड़ा गया।

तलाशी के दौरान आरोपित सूरज पंडित के कब्जे से 24 नग नशीलीबुट्रम इंजेक्शन, नगदी रकम ₹7370 एवं एक मोबाइल जब्त किया गया। पूछताछ में आरोपितों ने खरसिया निवासी सरोज यादव उर्फ बबलू यादव से इंजेक्शन खरीदकर युवकों एवं नाबालिग बच्चों को बेचने की बात स्वीकार की। आरोपितों के मेमोरण्डम के आधार पर सरोज यादव उर्फ बबलू यादव निवासी खरसिया को घड़ी चौंक रायगढ़ के पास पकड़ा गया। उसके कब्जे से बिक्री रकम में शेष ₹200 बरामद किए गए।

पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से 24 नग बुट्रम नशीली इंजेक्शन, सिरिंज, 7570 नगदी रकम, मोबाइल एवं अपाचे मोटरसाइकिल जब्त किया है। थाना कोतवाली में आरोपितों के विरुद्ध धारा 123, 275, 286 बीएनएस एवं धारा 77 जेजे एक्ट के तहत कार्रवाई कर गिरफ्तार किया गया है।

एनडीपीएस (गांजा) मामले में गिरफ्तार आरोपित–

(1) इरशाद खान पिता कुर्बान खान उम्र 37 वर्ष निवासी बीडपारा थाना कोतवाली जिला रायगढ़ (छ०ग०)

(2) मोहम्मद वसीम पिता बरकत मोहम्मद उम्र 43 वर्ष निवासी जोगीडीपा थाना कोतवाली जिला रायगढ़ (छ०ग०)

बुट्रम मामले में गिरफ्तार आरोपित–

(1) सूरज पंडित पिता रामलखन पंडित उम्र 19 वर्ष निवासी सोनिया नगर थाना कोतवाली रायगढ़

(2) विमल केरकेट्टा पिता रफेल केरकेट्टा उम्र 23 वर्ष निवासी संजय नगर बैंक कालोनी बोईरदादर थाना चकधरनगर रायगढ

(3) सरोज यादव उर्फ बबलू यादव पिता मुन्ना लाल यादव उम्र 29 वर्ष साकिन वार्ड नंबर 04 पठानपारा खरसियां चौकी खरसियां थाना खरसियां जिला रायगढ़ छ०ग०

हिन्दुस्थान समाचार / रघुवीर प्रधान