home page

पॉक्सो एक्ट के आरोपित को पुलिस ने किया गिरफ्तार

 | 
पॉक्सो एक्ट के आरोपित को पुलिस ने किया गिरफ्तार


हमीरपुर, 28 फरवरी (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के कुरारा कस्बे के मनकी तिराहे में पॉक्सो एक्ट का वांछित चल रहे आरोपित को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर शनिवार को गिरफ्तार कर न्यायालय मे पेश किया।

कानपुर देहात के थाना देवराहट के ग्राम जलालपुर निवासी पातीराम पुत्र स्वामीदीन पॉक्सो एक्ट के अंतर्गत वांछित चल रहा था। जो न्यायालय में पेश नहीं हो रहा था। जिसकी सूचना मुखबिर ने थाना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंचे उपनिरीक्षक राकेश यादव ने घेराबंदी कर आरोपित को पकड़ा। जिसने अपना नाम पातीराम पुत्र स्वामीदीन निवासी कानपुर देहात थाना देवराहट, ग्राम जलालपुर बताया। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।

थाना प्रभारी रामआसरे सरोज ने बताया कि आरोपित पातीराम काफी समय से फरार चल रहा था। आज इसे गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / पंकज मिश्रा