home page

त्रिवेणीगंज पुलिस की कार्रवाई, वारंटी गिरफ्तार

 | 
त्रिवेणीगंज पुलिस की कार्रवाई, वारंटी गिरफ्तार


सुपौल, 29 अप्रैल (हि.स.)। त्रिवेणीगंज थाना पुलिस ने न्यायालय से जारी नॉन-बेलेबल वारंट के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन वारंटियों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में लालू सरदार ,पिता सीताराम सरदार,प्रभाष सरदार ,पिता सीताराम सरदार और राजू सरदार पिता भूमि सरदार शामिल हैं। थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि तीनों आरोपी त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के पतरघट्टी गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

पुलिस ने बताया कि सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई के लिए कोर्ट में पेश किया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि वारंटियों के खिलाफ लगातार अभियान जारी है।

हिन्दुस्थान समाचार / विनय कुमार मिश्र