home page

24.110 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ कारोबारी गिरफ्तार

 | 
24.110 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ कारोबारी गिरफ्तार


दरभंगा, 28 सितंबर (हि.स.)। दरभंगा जिले के मनीगाछी क्षेत्र में नेहरा थाना पुलिस ने सोमवार को जगदीशपुर गांव में वाहन जांच के दौरान 24.110 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ स्कूटी सवार युवक को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष मोती कुमार के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर जगदीशपुर में सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया था।

इसी दौरान पुलिस की गाड़ी देखकर एक स्कूटी सवार युवक भागने लगा। सुरक्षा बलों ने उसे पकड़कर स्कूटी की तलाशी ली। सीट के नीचे से 500 एमएल की 46 बोतल किंगफिशर, 180 एमएल की 2 बोतल स्टार गोल्ड तथा 750 एमएल की 1 बोतल इम्पीरियल ब्लू शराब बरामद हुई।

गिरफ्तार युवक की पहचान जगदीशपुर गांव निवासी भरत सहनी के पुत्र विजय कुमार सहनी के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Krishna Mohan Mishra