न्यायलय से फरार 25 हजार का इनामी गिरफ्तार

कानपुर, 14 अप्रैल (हि.स.)। न्यायलय में करीब बीस दिन पहले पेशी पर आया शातिर शकील अहमद पुलिस कर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया था। पुलिस कमिश्नर ने उसके ऊपर पच्चीस हजार रुपये का इनाम रखा था। पुलिस ने साेमवार काे बारा टोल प्लाजा से आरोपित को गिरफ्तार किया है।
25 मार्च को नरवल थाना क्षेत्र के पनौरी गांव निवासी शकील अहमद न्यायलय में पेशी पर आया था। इसी बीच शातिर बंदी हेड कांस्टेबल सिराज को चकमा देकर फरार हो गया था। मामले में लापरवाही बरतने वाले हेड कांस्टेबल सिराज और फरार आरोपित के खिलाफ कोतवाली थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया था। इतना ही फरार बदमाश पर पच्चीस हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया। पुलिस की कई टीमें उसकी तलाश में लगी थी। आरोपित शकील अहमद को सर्विलांस की सहायता से बारा टोल प्लाजा कानपुर देहात और शहर के बॉर्डर से गिरफ्तार किया गया है।
नरवल निवासी शातिर शकील अहमद दिसंबर 2023 में इलाके में रहने वाली एक नाबालिग लड़की को भगा ले गया था। इसके बाद लड़की के परिजनों ने शकील के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ पॉस्को एक्ट के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। न्यायलय ने उसे सात साल की सजा भी सुनाई थी। इसी मामले में वह कोर्ट में पेशी पर आया और फरार हाे गया था।
हिन्दुस्थान समाचार / रोहित कश्यप